वशीकरण कैसे करे अचूक उपाय
chanakya ने 6 तरह के लोगो का वर्णन किया है जो निम्न है -
1- विद्वान के मन में ज्ञान तथा सत्य प्राप्ति की इच्छा होती है। ऐसे लोगों को सच बोलकर वश में किया जा सकता है।
2- लालची और अवसरवादी लोग मनचाही वस्तु देने से वश में किए जाते हैं। अगर उनका मनोरथ सिद्ध नहीं होता तो वे छोड़कर चले जाते हैं
3- जो मनुष्य धन का लालची है होता है, वह धन देकर ही वश में किया जा सकता है। उसे सदैव धन की लालसा होती है। उसकी प्राप्ति के लिए वह सही-गलत का भेद नहीं करता।
4- मूर्ख व्यक्ति के समक्ष ज्ञान और विवेक की बातें कोई महत्व नहीं रखतीं। उसे सत्य का उपदेश नहीं देना चाहिए। ऐसे लोगों की हां में हां मिलाने से वे शीघ्र वश में किए जा सकते हैं।
5- घमंडी मनुष्य को सदैव मान-सम्मान की इच्छा होती है। उसे हाथ जोड़कर यानी नमस्कार करने से वश में किया जा सकता है। इस श्रेणी का मनुष्य अपनी तारीफ सुनना चाहता है।
6- वाणी का सही उपयोग यानी किसी मनुष्य के साथ व्यवहार में मधुर वाणी का उपयोग उसे वश में कर सकता है।
लॉटरी जितना, धन प्राप्त करना , प्रेमी प्रेमिका का मिलन, कोई भी और कैसा भी कार्य सिद्ध करना इत्यादि सभी प्रकार के कार्य इन टोटकों से आसानी से आप कर सकते हो...
26.6.16
वशीकरण कैसे करे अचूक उपाय
9.6.16
दिशाशूल
दिशाशूल
दिशाशूल मूलत: किसी दिशा विशेष में दिन विशेष पर की जाने वाली यात्रा से संबंधित है। अगर किसी कारणवश उक्त दिशा में यात्रा करनी भी पड़े तो उसके निवारण के कुछ आसान से उपाय होते हैं।
इसे नीचे दिए गए उदाहरण से समझ सकते हैं :
पूर्व दिशा - सोमवार, शनिवार।
पश्चिम दिशा - रविवार, शुक्रवार।
दक्षिण दिशा - गुरुवार।
उत्तर दिशा - मंगलवार, बुधवार।
दिशाओं के सामने दिए गए वारों में उक्त दिशा में दिशाशूल होता है। अतः उक्त दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। रविवार, गुरुवार, शुक्रवार के दोष रात्रि में प्रभावित नहीं होते हैं।
सोमवार, मंगलवार, शनिवार के दोष दिन में प्रभावी नहीं होते हैं। किंतु बुधवार तो हर प्रकार से त्याज्य है।
अत्यावश्यक होने पर रविवार को पान या घी खाकर, सोमवार को दर्पण देखकर या दूध पीकर, मंगल को गुड़, खाकर, बुधवार को धनिया या तिल खाकर, गुरुवार को जीरा या दही खाकर,शुक्रवार को दही पीकर और शनिवार को अदरक या उड़द खाकर
प्रस्थान किया जा सकता है।
यदि एक दिन में गंतव्य स्थान पर पहुँचना और फिर वापस आना निश्चित हो तो दिशाशूल विचार की आवश्यकता नहीं है।