24.3.15

नवरात्रों में किस समस्या के लिए कैसे मंत्र का पाठ करें


नवरात्रों में किस समस्या के लिए कैसे मंत्र का पाठ करें ?

1 व्यापार वृद्धि-आर्थिक उन्नति : उत्तरामुखी बैठ कर
काली हकीक माला से 3 दिन 3 माला रोज करें ।
मंत्र: ओम् हृीं श्रीं क्लीं क्रों घण्टाकर्ण महावीर लक्ष्मीं पूरय पूरय सौभाग्यं कुरु कुरु स्वाहा !!
2 ऋण मुक्ति : पश्चिम मुख बैठ कर लाल आसन पर पीले वस्त्र पहन
कर 3 काली हकीक माला करें। मंत्र : ओम् भं भैरवाय नम: !!
3 विदेश यात्रा बाधा : लाल वस्त्र पहन,पश्चिम मुख करके हनुमान जी का ध्यान करते हुए 54 बार मंत्र जाप करें- ओम् क्षं फट् !!
4 पद प्रतिष्ठा : सफेद आसन पर सफेद वस्त्र पहन के उत्तरामुखी
होकर 7 माला करें -मंत्र: हं ह सें ह स क रीं ह सें !!
5 प्रोमोशन : सफेद वस्त्र पहन कर उत्तरामुखी हो एक माला
रोज करें मंत्र- ऐं ओम् हृीं नीलरातायै क्लीं हुं फट्!!
6 विवाह : लाल या सफेद वस्त्र पहन कर, पूर्वामुखी हो लड़का एक माला रोज करें।
मंत्र : पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्!तारणीं दुर्ग संसारसागरस्य कुलोद्भवाम्!!
कन्या का मंत्र : ओम् गौरी ! शंकराधीशे ! यथा त्वं
शंकरप्रिया! तथा मां कुरु कल्याणि कांता सदुर्लभाम् !!
7 मकान: रक्तचंदन की माला से उत्तरामुखी हो कुल 21 माला करें।
मंत्र : ओम् देवोत्थाय नम: !!
8 संतान विवाह : लाल वस्त्र पहन ,उत्तरामुखी हो 7 माला रोज करें।
मंत्र : ओम् क्रीं क्लीं विवाह बाधा निवारणाय फट् !!
9 स्थाई संपत्ति : पूर्वामुखी हो,पीले वस्त्र पहन, कमलगटे की माला से 3 माला रोज करें।
मंत्र : ओम् पद्मावती पद्मनेत्रे लक्ष्मीदायिनी सर्वकार्य
सिद्धि करि करि ! ओम् ह्ीं श्री पद्मावत्यै नम:!!
10 साजिश व षड्यंत्र मुक्ति : दक्षिणामुखी हो लाल वस्त्र पहन,मूंगे की माला से 3 माला रोज करें।
मंत्र : क्रीं क्रीं क्रीं हीं हीं हूं हूं दक्षिणे कालिके। क्रीं क्रीं
हीं हीं हूं हूं स्वाहा !!
11 कोर्ट केस : पूर्वामुखी बैठ,लाल वस्त्र पहन 21 माला 7 दिन करें ।
मंत्र : शूलेन पाहि नो देवि पाहिखड्गेन चाम्बिके !
घण्टा स्वनेन न: पाहि चापश्यानि: स्वनेन च!!
12 शत्रु विजय: दक्षिणामुख हो,लाल वस्त्र पहन,3 माला रोज करें। मंत्र: ओम् क्लीं ऐं वज्र वैरोचनीये विजयसिद्घिं शत्रुनाशाय फट्!!
13 सर्व शत्रु संहार : मूंगे की माला से लाल वस्त्र पहन, एक माला करें । मंत्र: ओम् ऐं ही क्लीं चामुण्डायै विच्चै !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें