पूजा करते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे यह भूल
प्राचीन काल से ही मनुष्य ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए औरअपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए देवी-देवताओं का पूजन करता चला आ रहा है। वैसे तो भोले भाव से श्रद्धापूर्वक जैसा भी पूजन किया जाए वे देवी-देवताओं को स्वीकारय होता है लेकिन वो शुभ फल प्राप्त
नहीं होता जो होना चाहिए। स्वयं विचार करें कहीं पूजा करते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे कुछ भूल। यदि पूजा करते समय आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो गरीबी कभी भी आपके द्वार नहीं आएगी।
- प्रतिदिन सुबह पंचदेव पूजन (सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव और विष्णु)
करें। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन और समृद्धि की प्राप्त होती है।
- भगवान को पुष्प हाथों की बजाय किसी पवित्र पात्र में रख
कर चढ़ाएं।
- घर के पूजा घर में सुबह एवं शाम को एक दीपक घी का और एक दीपक तेल का दीपक जलाएं। स्मरण रहे कदापि दीपक से दीपक को प्रज्जवलित नहीं करें। इससे शरीर में रोगों का संचार होता है।
- गंगाजल केवल तांबे के बर्तन में रखना शुभ रहता है। अन्य किसी भी धातु में रखने से वह अशुद्ध हो जाता है।
- समय-समय पर मंदिर में दान-दक्षिणा करते रहना चाहिए बेशर्ते दान ऐसा हो, जिसमें एक छलकने का भाव हो। जैसे बादल बहुत भर जाता है, तब बरसता है और उससे हल्का होता है।
- पूजा करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। वैसे तो भगवान की पूजा करना किसी भी समय शुभ होता है मगर सुबह 6 से 8 बजे के मध्य पूजा अवश्य करें।
- तांबे के बर्तन में चंदन न रखें। इससे वो अशुद्ध हो जाता है।चांदी के पात्र में चंदन रखने से वो पूर्ण रूप से शितलता देता है।
jogasinghwar. Blogaway
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें